नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर कन्नौज में होगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन

By Liberal Media

Published On:

Date:

Kannauj | Liberal Media

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं उत्तर प्रदेश दिवस–2026 के अवसर पर जनपद कन्नौज में 23 जनवरी को सायं 6 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी कन्नौज देवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में किया जा रहा है।

मॉक ड्रिल के सफल आयोजन को लेकर संबंधित सभी विभागों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके अंतर्गत ब्लैकआउट के लिए उपयुक्त स्थानों और शेल्टरों का चयन किया जाएगा तथा स्वयंसेवकों, आपदा मित्रों और सहयोगी कर्मियों को चिन्हित किया जाएगा।

निर्धारित समय पर मॉक ड्रिल का शुभारंभ होगा, जिसमें हवाई हमले की चेतावनी के रूप में दो मिनट तक ऊँची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाएगा। सायरन बजते ही चिन्हित क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था बाधित कर पूर्ण ब्लैकआउट किया जाएगा और नागरिकों द्वारा सुरक्षित स्थानों व शेल्टरों में शरण ली जाएगी।c

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights