नेताजी की अस्थियां भारत लाने की मांग तेज, राष्ट्रपति से परपोते ने की अपील

By Liberal Media

Published On:

नई दिल्ली। स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर नेताजी की अस्थियों को जापान के रेंकोजी मंदिर से भारत लाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी 2026 को नेताजी की 129वीं जयंती मनाई जानी है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी उनकी अस्थियां विदेश में हैं। चंद्र कुमार बोस ने इसे देश के लिए सम्मान और आत्मगौरव का विषय बताते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights