नहर विभाग व खनन माफियाओं की लापरवाही से बड़ा नुकसान, सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत बनवारीपुरवा–तिगांई गांव के पास नहर विभाग और खनन माफियाओं की लापरवाही के चलते भारी नुकसान हुआ है। नहर की पटरी कटने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

नहर के ओवरफ्लो पानी से करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुल को भी गंभीर क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों और राहगीरों के अनुसार अचानक आए सैलाब जैसे पानी ने पूरे पुल निर्माण को नुकसान पहुंचाया।

किसानों का आरोप है कि अवैध खनन के दौरान नहर के किनारे-किनारे मिट्टी खोदने से पटरी कट गई। विरोध करने पर खनन माफियाओं ने उन्हें धमकियां भी दीं। किसानों का कहना है कि जिला प्रशासन को सूचना देने के बावजूद कोई मदद नहीं मिली, जिसके बाद मजबूरन किसानों ने खुद नहर की पटरी बांधने का प्रयास किया।

घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई व मुआवजे की मांग की है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights