नेह नीड फाउंडेशन के वार्षिकोत्सव में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम, विपक्ष पर साधा निशाना

By Liberal Media

Published On:

Date:

हापुड़। कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम हापुड़ पहुंचे, जहां उन्होंने नेह नीड फाउंडेशन के पांचवें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान नेह नीड फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्था की पत्रिका का भी विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उनके तीखे बयानों को लेकर कार्यक्रम में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में आचार्य प्रमोद कृष्णम के अलावा कई राजनेता और संत महात्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights