GORAKHPUR | Liberal Media गोरखपुर जनपद से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के जंगल बब्बन टोला पोखरहवा निवासी किसान दिनेश अपने खेत में फसल खा रही नीलगाय को भगा रहा था, इसी दौरान नीलगाय फॉरेस्ट रेंज में चली गई। इसी बात से नाराज होकर मोइनाबाद फॉरेस्ट चौकी पर तैनात फॉरेस्ट गार्ड विवेक मौर्य ने किसान के साथ बेरहमी से मारपीट की।
आरोप है कि किसान को चौकी बुलाकर पहले गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर फॉरेस्ट गार्ड ने उसे सड़क पर गिराकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे से पीटा। इतना ही नहीं, उसे घसीटते हुए चौकी के अंदर ले जाया गया, जहां फिर थप्पड़ मारे गए। किसान लगातार छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने रहम नहीं किया।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा।








