एनडीपीएस केस में 10 हजार का इनामी तस्कर हम्माद गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति के तहत दून पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रेमनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त हम्माद अली को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, हम्माद अली दुबई से दिल्ली कानूनी सलाह लेने पहुंचा था। उसके खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था, जिसके चलते एयरपोर्ट पर उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पुलिस ने उसके तीन साथियों को 43 ग्राम एलएसडी और 6 ग्राम स्मैक जैसी कॉमर्शियल मात्रा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त कोरियर के जरिए नशे का सामान सप्लाई करता था और यूपीआई के माध्यम से लेन-देन करता था। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक कार्रवाई के लिए आगे की प्रक्रिया में लिया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights