मथुरा। नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज, वृंदावन मंदिर प्रशासन ने दर्शनार्थियों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। मंदिर प्रबंधक (प्रशासन) ने अपील की है कि 29 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक यदि संभव हो तो वृंदावन आने से परहेज करें और अति आवश्यक होने पर ही यात्रा की योजना बनाएं।
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भीड़ का आकलन कर आने, बैग व कीमती सामान न लाने, निर्धारित प्रवेश-निकास मार्ग का पालन करने और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की घोषणाओं पर ध्यान देने को कहा है। जूता-चप्पल केवल निर्धारित स्थानों पर उतारने, जेबकतरों से सावधान रहने और ट्रैफिक जाम की संभावनाओं को ध्यान में रखने की सलाह दी गई है।
इसके साथ ही प्रशासन ने वृद्ध, दिव्यांग, छोटे बच्चों, गंभीर रोगियों और बीमार व्यक्तियों से भीड़ के समय मंदिर न आने की अपील की है। खोया-पाया केंद्र गेट नंबर-2 और बांके बिहारी जी पुलिस चौकी पर बनाया गया है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है








