नए साल की शुरुआत बुजुर्गों के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बांटे कंबल, लिया आशीर्वाद कानपुर देहात में 10 हजार जरूरतमंदों को मिली राहत

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर देहात। नए साल के अवसर पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कानपुर देहात पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ नववर्ष मनाया। ठंड से राहत देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में हजारों बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान डिप्टी सीएम ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र सेवा है और इसी भावना के साथ पार्टी जनता के बीच कार्य कर रही है।

कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला एवं पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी द्वारा किया गया, जिसमें लगभग 10 हजार जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बुजुर्ग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि नए साल की शुरुआत बुजुर्गों के साथ करना उनका सम्मान और सेवा का प्रतीक है। वहीं पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने कहा कि यह आयोजन जनता के विश्वास और भाजपा की जनसेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights