गोरखपुर/गोला। बड़हलगंज के दोहरीधाट सरयू नदी पुल पर नए साल के पहले दिन भीषण जाम से लोग परेशान रहे। गुरुवार को पुल पर पुलिस द्वारा लगाए गए सिमेंट बैरिकेडिंग के कारण दिन में ग्यारह बजे से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
स्थानीय लोग विनोद यादव, राकेश वर्मा, अशोक गुप्ता, राजेश कुमार, बृजेश कुमार, संतोष यादव और विजय शाही ने बताया कि बैरिकेडिंग के कारण वाहनों को घुमाकर आने-जनें की मजबूरी थी, जिससे जाम की स्थिति पैदा हुई।
कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि बैरिकेडिंग के कारण कुछ घंटों तक जाम रहा, जिसे प्रशासन ने बाद में खुलवा दिया।








