-25 साल बाद ‘नायक-2’ की चर्चाएं तेज
Liberal Media
मुंबई। सिस्टम से टकराने वाले ‘नायक’ की गूंज एक बार फिर सुनाई देने लगी है। साल 2001 में रिलीज़ हुई सुपरहिट फिल्म ‘नायक’ के कॉपीराइट अब अभिनेता अनिल कपूर के पास आ गए हैं। इसके साथ ही करीब 25 साल बाद ‘नायक-2’ को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक, अनिल कपूर ने फिल्म के अधिकार भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए खरीदे हैं, हालांकि सीक्वल को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। गौरतलब है कि ‘नायक’ अपने समय की सबसे चर्चित राजनीतिक फिल्मों में शामिल रही थी और अनिल कपूर का किरदार आज भी दर्शकों को याद है।
अब सवाल यही है-क्या ‘नायक’ एक बार फिर सिस्टम से भिड़ता नजर आएगा, या यह कहानी यहीं थम जाएगी? जवाब आने वाले वक्त में मिलेगा।
‘नायक’ की वापसी? अनिल कपूर के हाथ आए फिल्म के अधिकार
Published On:
Date:














