नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए आधार ऐप का फुल-वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
नए आधार ऐप के जरिए यूजर्स आधार से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे, जिनमें किसी भी समय आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा प्रमुख है। इसके साथ ही ऐप में बायोमेट्रिक लॉगिन का फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी।
UIDAI का कहना है कि इस नए ऐप से लोगों को आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए बार-बार केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और डिजिटल माध्यम से ही अधिकतर काम आसानी से किए जा सकेंगे। यह कदम डिजिटल इंडिया मिशन को और मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।










