मेरठ। नववर्ष की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों और महत्वपूर्ण मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
एसएसपी ने मौके पर तैनात पुलिस बल को अलर्ट रहने, ड्यूटी प्वाइंट न छोड़ने, भीड़ प्रबंधन प्रभावी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही यातायात नियमों के पालन और संवेदनशील स्थानों पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के आदेश दिए गए। नववर्ष के दौरान लगातार गश्त व सतर्कता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।








