शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
नवसंवत्सर के पावन अवसर पर शहर के वीआईपी ग्रुप द्वारा गुरुवार को शंखनाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गूंजती शंखध्वनि ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। इस आयोजन की रूपरेखा क्रिएटिव पर्सनालिटी वर्षा गोस्वामी द्वारा तैयार की गई, जिसने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
पुरुष वर्ग के विजेता
पुरुष वर्ग में अमृतांश अग्रवाल ने 43 सेकेंड तक लगातार शंखनाद कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पंडित पवन सारस्वत 32 सेकेंड के साथ द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि अमन पाण्डेय 18 सेकेंड के साथ तृतीय स्थान हासिल करने में सफल रहे।
अन्य प्रतिभागियों में हर्षवर्धन अग्निहोत्री (13 सेकेंड), ज्ञान मिश्रा (15 सेकेंड), अरुण गुप्ता (9 सेकेंड), विनीत गुप्ता (10 सेकेंड), अयोध्या से आए विजय मिश्रा (10 सेकेंड), विनम्र अग्रवाल (10 सेकेंड), अंशुमान वाजपेई एवं प्रभा वाजपेयी शामिल रहे।
महिला वर्ग में कड़ा मुकाबला
महिला वर्ग में दीपा सिंह ने 11 सेकेंड तक शंखनाद कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेनू अग्रवाल और गरिमा मिश्रा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों ने पहले 9-9 सेकेंड का प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुनः मुकाबले में गरिमा मिश्रा ने 8 सेकेंड और रेनू अग्रवाल ने 6 सेकेंड का प्रदर्शन कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अन्य प्रतिभागियों में मित्रांशी (8.30 सेकेंड), सोना (7 सेकेंड), अग्रिमा (6 सेकेंड) एवं रिद्धि बहल (4 सेकेंड) शामिल रहीं।
विजेताओं का सम्मान
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को ग्रुप की अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी, महासचिव सतीश सक्सेना, अभिनय गुप्ता, विनीत गुप्ता, नितांशी गुप्ता, डॉ. नमिता सिंह एवं वर्षा गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हनुमंतधाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, भाजपा महानगर के पूर्व अध्यक्ष अरुण गुप्ता, हेमा अग्रवाल, पुनीत मिश्रा, विनायक अग्रवाल, डॉ. अमित सिंह, डॉ. रश्मि बहल, रिद्धि बहल, काजल यादव, वर्षा अवस्थी, वंशिका यादव, शचि गुप्ता, वंदिता गुप्ता, आरती गुप्ता, संध्या गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
नवसंवत्सर पर वीआईपी ग्रुप की अनूठी पहल, शंखनाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Published On:








