नेशनल हाईवे पर जानलेवा सफर का वीडियो वायरल, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

By Liberal Media

Published On:

Date:

हमीरपुर | LIBERAL MEDIA
हमीरपुर जनपद में नेशनल हाईवे पर एक खतरनाक सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति सामान की बोरी के ऊपर बैठकर सफर कर रहा है। वह बाइक सवार युवक के कंधे का सहारा लेकर नेशनल हाईवे पर चल रहा है, जो किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-34 का है। हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे सफर के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी की नजर इस खतरनाक स्टंट पर नहीं पड़ी।
फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights