GORAKHPUR
LIBERAL MEDIA
नगर पंचायत बड़हलगंज में विकास कार्यों की गति लगातार तेज होती जा रही है। चेयरमैन प्रीति उमर के नेतृत्व में बड़हलगंज को विकसित उत्तर प्रदेश का विकसित नगर पंचायत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 80 लाख रुपये की लागत से कराए गए दो विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी एवं नगर पंचायत चेयरमैन प्रीति उमर द्वारा 72 लाख रुपये की लागत से निर्मित लेटाघाट से गोला मोहल्ले की ओर जाने वाली सीसी सड़क व नाली तथा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में 8 लाख रुपये की लागत से कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य का विधिवत लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि चेयरमैन प्रीति उमर के नेतृत्व में बड़हलगंज प्रतिदिन विकास की नई लकीर खींच रहा है और नगर पंचायत तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर है। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में नगर पंचायत बड़हलगंज में और भी बड़े विकास कार्य होगे।








