नाले की पटिया के नीचे मिला अधेड़ का शव, एक सप्ताह पुराना होने की आशंका

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media
कलान (शाहजहांपुर)।
थाना कलान क्षेत्र के गांव रुकनपुर में स्टेट हाईवे किनारे बने गंदे पानी के नाले में पटिया के नीचे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। नाले से उठ रही तेज दुर्गंध के चलते शव के लगभग एक सप्ताह पुराना होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार गांव रुकनपुर में नीरज गुप्ता पुत्र रामबरन गुप्ता के मकान के सामने, स्टेट हाईवे के किनारे गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बना हुआ है। रविवार को हाईवे किनारे कुछ बच्चे खेल रहे थे। खेल के दौरान उनकी चिड़िया नाले में गिर गई। जब बच्चे उसे तलाशने नाले के पास पहुंचे तो उन्हें अंदर एक जूता दिखाई दिया। शक होने पर आसपास के लोगों को बुलाया गया, जिन्होंने नाले के भीतर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा।
शव मिलने की सूचना से मौके पर हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी जानकारी थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा को दी गई। उस समय वह वाहन चेकिंग में लगे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकलवाया गया।
पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे अनुमान है कि शव कई दिनों से नाले में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट : राधा कृष्ण गुप्ता
तहसील संवाददाता, कलान (शाहजहांपुर)

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights