इटावा। जिले में असली और नकली किन्नरों के बीच चल रहे विवाद को लेकर किन्नर संगठन ने एसएसपी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन का आरोप है कि बाहर से आए नकली किन्नर खुद को किन्नर बताकर शादी-विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों में जबरन वसूली, मारपीट, धमकी और लूटपाट जैसी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
किन्नर नंदनी पांडे ने बताया कि नकली किन्नरों के गिरोह द्वारा गोली मारने की धमकी तक दी जा रही है, जिससे असली किन्नरों की छवि खराब हो रही है। संगठन ने आरोप लगाया कि यह गिरोह मुरादनगर, गाजियाबाद से संचालित हो रहा है और इसके खिलाफ कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं, बावजूद इसके अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
किन्नर संगठन ने एसएसपी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नकली किन्नरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।








