नाबालिग का अपहरण कर बर्बर पिटाईतालकटोरा थाना क्षेत्र में दबंगों का तांडव 5 लाख की फिरौती, वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ। राजधानी के तालकटोरा थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां 16 वर्षीय नाबालिग का चार पहिया वाहन से अपहरण कर उसके साथ बर्बरता की गई। आरोप है कि अपहरण के बाद नाबालिग से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

पीड़ित परिवार के अनुसार, इशू यादव और अनुज दीक्षित ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग को गाड़ी के अंदर निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया और कनपटी पर अवैध पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना 31 दिसंबर की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब नाबालिग का अपहरण किया गया और सुबह करीब 6–7 बजे उसे छोड़ा गया। पीड़ित राजाजीपुरम इलाके का रहने वाला है। परिजनों ने तालकटोरा थाने में तहरीर दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपियों पर पहले से कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights