बदायूं। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई 60 लाख रुपये की लूट का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। गिरफ्तार बदमाशों में दीपक गौतम उर्फ मोनू, संतोष यादव और जसविंदर उर्फ काके शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, सोने-चांदी के जेवरात, लैपटॉप, मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बदमाश नशे के आदी हैं और खर्च चलाने के लिए लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।
मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, 60 लाख की लूट का 48 घंटे में खुलासा
Published On:
Date:








