गाज़ियाबाद के थाना अंकुर विहार पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये के ईनाम घोषित थे।
गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उनके कब्जे से 1 पिस्टल, 1 तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद किए।








