बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी सबलू राजभर (25), निवासी ग्राम मुजौना, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मुबारकपुर रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।








