मुरादाबाद पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

By Liberal Media

Published On:

Date:

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज मुरादाबाद पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा के जिला और महानगर पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए और बिना कोई प्रतिक्रिया दिए आगे बढ़ गए। उल्लेखनीय है कि मुरादाबाद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का गृह जनपद रहा है, ऐसे में यहां प्रदेश अध्यक्ष का आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए खास माना जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights