मुरादाबाद | Liberal Media
मुरादाबाद में पहली बार ओडिशा चौपाला सरोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। यह सांस्कृतिक महोत्सव 22 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार अपनी-अपनी लोक कलाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
महोत्सव की खास बात यह है कि आयोजन स्थल पर एक से अधिक स्टेज लगाए गए हैं, जहां अलग-अलग समय पर लोक नृत्य, पारंपरिक संगीत, नाट्य प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे दर्शकों को एक ही स्थान पर विविध सांस्कृतिक रंग देखने को मिल रहे हैं।
इस भव्य आयोजन का आयोजन नगर निगम मुरादाबाद द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में नगर विधायक रितेश गुप्ता, मंडल आयुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह, नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, डीआईजी मुनिराज जी, एसएसपी सतपाल अंतिल, एमडीए के अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी तथा महान अभिनेता आशुतोष राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल आयुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक महत्व दर्शाते है।








