फर्रुखाबाद। जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मूंगफली का दाना गले में फंसने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्ची अपने दो भाइयों के साथ घर पर मूंगफली खा रही थी।
परिजनों के मुताबिक अचानक बच्ची को खांसी आने लगी और कुछ ही पलों में उसकी सांस रुकने लगी। देखते ही देखते वह बेहोश होकर गिर पड़ी। घबराए परिजन बच्ची को तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों का कहना है कि मूंगफली का दाना बच्ची की श्वासनली में फंस गया था, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हुई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं।








