मुख्यमंत्री योगी ने आगरा में मंडल स्तरीय बैठक ली, 16 दिसंबर तक एसआईआर कार्य पूर्ण करने के निर्देश

By Liberal Media

Published On:

Date:

अतुल कश्यप आगरा
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कमिश्नरी सभागार में जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारियों के साथ मंडल स्तरीय बैठक की। बैठक में एसआईआर कार्य की समीक्षा करते हुए सीएम ने 16 दिसंबर तक इसे पूरा करने के निर्देश जारी किए।

बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राजकुमार चाहर ने कहा कि सत्यता आधारित मतदाता सूची तैयार हो और बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर सूची से बाहर किया जाए। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि एसआईआर से फर्जी वोट हटेंगे, वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदोरिया ने जानकारी दी कि छूटे हुए नाम भी जोड़े जाएंगे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights