मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया

By Liberal Media

Published On:

Date:

लालगंज, आजमगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक बचाई सरोज को सौंपा गया।

ज्ञापन में तहसील स्तर के ग्रामीण पत्रकारों को मान्यता देने, पत्रकार हितों की रक्षा हेतु जिला स्तरीय स्थायी समिति की नियमित बैठकें कराने, मंडल मुख्यालय पर मंडलायुक्त तथा तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थायी समिति गठन सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights