बाराबंकी | LIBERAL MEDIA
बाराबंकी जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के दुल्हदेपुर कुटी में आयोजित कार्यक्रम की है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे।
बेहोश हुई महिला पुलिसकर्मी को मौके पर मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने संभाला और तत्काल उपचार के लिए सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया गया। महिला कांस्टेबल की पहचान बिंदा तिवारी के रूप में की जा रही है।
फिलहाल महिला पुलिसकर्मी का इलाज जारी है और स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी में उपचार कर रही है।








