लखनऊ। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के विधायक Arvind Singh ने मंगलवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने पूज्य पिता स्वर्गीय मानवेंद्र सिंह (पूर्व विधायक) को याद करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि 10 मार्च 2022 का दिन उनके परिवार के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी दिन उनके पिता स्व० मानवेंद्र सिंह दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश वह बीच में ही हम सभी को छोड़कर चले गए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्व० मानवेंद्र सिंह की स्मृति में उनके गृह ग्राम ढकिया परवेजपुर में राजकीय महाविद्यालय की स्वीकृति देकर उन्हें आजीवन स्मरण करने का अवसर दिया है। यह निर्णय क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इससे युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।
इस अवसर पर विधायक ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।








