मुख्यमंत्री ने मासूम खुशी के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

By Liberal Media

Published On:

कानपुर
Liberal Media
कानपुर की मासूम खुशी, जो अब तक मूकबधिर होने के कारण न बोल सकती थी और न ही सुन सकती थी, आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से सुनने और बोलने में सक्षम हो गई है। सरकारी पहल से हुए इलाज के बाद खुशी की ज़िंदगी में फिर से आवाज़ें लौट आई हैं और उसके चेहरे पर मुस्कान खिल उठी है।
बताया जा रहा है कि खुशी कुछ दिन पहले अपनी समस्या लेकर अकेले लखनऊ पहुंची थी। दिनभर प्रयास के बावजूद मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी, जिसके बाद वह हजरतगंज चौराहे पर रोने लगी। गश्त पर तैनात हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह की नजर बच्ची पर पड़ी। बातचीत के दौरान पता चला कि बच्ची मूकबधिर है। इसके बाद इंस्पेक्टर ने पूरी जानकारी लेकर बच्ची को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की पहल की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी और उसके परिजनों से मुलाकात कर उसकी पीड़ा सुनी और तत्काल इलाज के निर्देश दिए। सरकारी सहयोग से इलाज शुरू हुआ, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अब खुशी सुन भी सकती है और बोल भी पा रही है। मुख्यमंत्री के इस सहयोग से परिवार में खुशी का माहौल है।
इसके साथ ही सरकार की ओर से खुशी के परिवार को जल्द आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। खुशी का सपना है कि वह बड़ी होकर उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हो और देश की सेवा करे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights