मुठभेड़ में लव जिहाद के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

यूपी के हमीरपुर जिले में लव जिहाद के आरोपी को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और परिजनों व हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा और मोबाइल भी बरामद किया।

जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसकी अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों और परिजनों ने थाने का घेराव कर कई घंटों तक प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी को भागने के दौरान मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights