उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिता और सौतेली मां ने मिलकर सात साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वह खेलते समय नाली में गिर गई थी, जिससे उसके कपड़े गंदे हो गए थे।
मामला वेव सिटी थाना क्षेत्र के कस्बा डासना स्थित बाजीगरान मोहल्ले का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहली पत्नी की वर्ष 2023 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की। पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे थे, जबकि दूसरी पत्नी से कोई संतान नहीं हुई थी। इसी बात को लेकर सौतेली मां बच्चों से ईर्ष्या रखती थी।
10 जनवरी 2026 को बच्ची खेलते समय नाली में गिर गई। कपड़े गंदे देखकर पिता और सौतेली मां आगबबूला हो गए और मासूम की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बच्ची के पेट में घूंसे भी मारे गए। इसके बाद उसे मकान की छत पर अकेला छोड़ दिया गया, जहां चोटों और ठंड के कारण उसकी मौत हो गई।
12 जनवरी को पुलिस को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली।








