मौलाना तौकीर रज़ा के बेटे की कार तिलहर के पास रोडवेज बस से टकराई

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। तिलहर क्षेत्र में कछियानी खेड़ा मंदिर के ठीक सामने मौलाना तौकीर रज़ा के बेटे की कार की रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बस सीतापुर डिपो की बताई जा रही है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति या जानवर को कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights