बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में शिवसेना शिंदे गुट का प्रदर्शन, मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे लगातार हमलों और अत्याचार के विरोध में रविवार को शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने वृंदावन के रंगजी का बड़ा बगीचा मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष तरुण पालीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष तरुण पालीवाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जो बेहद निंदनीय और मानवाधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप कर कठोर कदम उठाने की मांग की। वहीं जिला अध्यक्ष चंद्रहास भारद्वाज ने कहा कि पड़ोसी देश में हिंदुओं के साथ हो रही बर्बरता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights