मोहनलालगंज के नेवाज खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय से लगभग दो क्विंटल किताबें बाहर ले जाते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ जागरूक लोगों ने रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।
वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतनी बड़ी मात्रा में किताबें आखिर क्यों और किसके आदेश पर विद्यालय से हटाई जा रही थीं।
फिलहाल इस पूरे मामले पर शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद जांच की मांग तेज हो गई है। लोग दोषियों पर कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।








