मऊ। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए एम.ए.ए फाउंडेशन द्वारा मानवीय पहल करते हुए दो हजार से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक कंबल, स्वेटर, मफलर व अन्य गर्म कपड़े पहुंचाए गए। फाउंडेशन की टीम ने ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की पहचान की, जो जरूरत के बावजूद मांगने में संकोच करते हैं, और पूरी गोपनीयता के साथ उनके घरों तक राहत सामग्री पहुंचाई।
एम.ए.ए फाउंडेशन के चेयरमैन जमाल अख्तर अर्पण ने बताया कि संस्था का उद्देश्य वास्तविक हकदारों तक सहायता पहुंचाना है, ताकि पेशेवर मांगने वालों के बजाय सच में जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिल सके। इस अभियान में टीम ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया, जिसके चलते हजारों लोगों को ठंड से राहत मिल सकी।








