शाहजहांपुर में पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस, स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों को बताया निराधार

By Liberal Media

Updated On:

Date:


शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद पर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत संत समाज को बदनाम करने का प्रयास है।

जयेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि जिनके माध्यम से यह लांछन लगाए गए, वह व्यक्ति हरदोई जिले का रहने वाला आशुतोष पांडेय है, जिसके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान एफआईआर की प्रति दिखाते हुए कहा कि जिस समय उस व्यक्ति पर मुकदमे दर्ज हुए थे, उस दौरान उसे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के संरक्षण में संघ भवन में छिपाया गया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार आशुतोष पांडेय को संरक्षण देकर शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद को बदनाम करने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूर्व एमएलसी ने कहा कि संत समाज को राजनीतिक साजिश का शिकार बनाया जा रहा है, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं होगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights