शाहजहांपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा को लेकर कस्तूरबा महिला छात्रावास, रिजर्व पुलिस लाइन तथा खिरनी बाग मैदान में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है। उन्होंने बताया कि नुक्कड़ नाटक जैसे माध्यम से आमजन तक सरल और प्रभावी तरीके से संदेश पहुंचाया जा रहा है।
एसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का तत्काल उपयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और समाज में सकारात्मक माहौल बनाने में सहयोग करें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया ।
मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक से जागरूकता
Published On:
Date:









