मिशन शक्ति अभियान के तहत तिलहर में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

By Liberal Media

Published On:

शाहजहाँपुर | LIBERAL MEDIA
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) एवं नवरात्रि पर्व के मद्देनजर थाना तिलहर क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन पैदल गश्त एवं कानून-व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर के नेतृत्व में पुलिस बल ने बिरिया बाबा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इसके साथ ही उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया और उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है और नवरात्रि के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights