मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में गोला की स्मृति दुबे बनीं ‘चार्मिंग क्वीन’

By Liberal Media

Published On:

Date:

Gorakhpur | Liberal Media

जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में गोरखपुर जनपद के गोला ब्लॉक अंतर्गत हटवा दुबे पूरा गांव की निवासी स्मृति दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिसेज इंडिया चार्मिंग क्वीन का खिताब अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

स्मृति दुबे वर्तमान में बेंगलुरु स्थित एक आईटी कंपनी में एसोसिएट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। देशभर से आई प्रतिभागियों के बीच उन्होंने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित कर यह सम्मान हासिल किया।

जयपुर में भव्य रूप से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की प्रतिभागियों ने भाग लिया था। स्मृति की जीत की खबर गांव और क्षेत्र में पहुंचते ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उनकी सफलता को बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मृति दुबे ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे गोला क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights