मित्र मिलन एवं खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर जनपद के उपनगर गोला स्थित गोपालपुर के एक मैरेज हाउस में चिल्लूपार विधानसभा के विधायक राजेश त्रिपाठी द्वारा मित्र मिलन एवं खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और विधायक के मित्र शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने अपने मित्रों पर गुलाब के फूलों की वर्षा कर आत्मीयता और सौहार्द का संदेश दिया। इसके बाद सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से खिचड़ी सहभोज का आनंद लिया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम बेलास यादव ने कहा कि चिल्लूपार क्षेत्र में अब हथियार की संस्कृति समाप्त होकर शिक्षा और स्वास्थ्य की संस्कृति विकसित हो रही है। विधायक राजेश त्रिपाठी ने नफरत नहीं, बल्कि प्रेम के माध्यम से लोगों को जोड़ने का कार्य किया है, जिससे क्षेत्र विकास की नई राह पर अग्रसर हुआ है।

पूर्व विधायक खड्डा जटाशंकर त्रिपाठी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि मित्र मंडली का यह आयोजन सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights