पासपोर्ट सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए मेरठ और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे, साथ ही इन जिलों में पासपोर्ट सेवा केंद्रों के विस्तार की भी योजना है। पासपोर्ट अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026 में विभाग का लक्ष्य सेवाओं की संख्या और गुणवत्ता दोनों को बढ़ाना है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में विभाग ने अब तक 3.3 लाख से अधिक पासपोर्ट आवेदनों को सेवाएं प्रदान की हैं। पुराने ट्रेंड के मुकाबले इसमें 7 से 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अनुमान है कि आने वाले समय में यह संख्या 3.5 लाख से भी अधिक हो सकती है।
अधिकारी ने बताया कि हाई डिमांड एरिया खासतौर पर मेरठ जिला और गौतमबुद्ध नगर जिले में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों को और विस्तार दिया जाएगा, ताकि आवेदकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वर्तमान में नोएडा में प्रतिदिन लगभग 80 अपॉइंटमेंट और मेरठ में 100 से अधिक अपॉइंटमेंट दिए जा रहे हैं। जल्द ही बड़ी जगह चिन्हित कर काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी,








