गाजियाबाद। मेरठ में हुई सोनू कश्यप हत्या को लेकर संजय निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद गाजियाबाद से मेरठ जा रहे थे, तभी उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें गाजीपुर बॉर्डर पर रोककर गेस्ट हाउस में हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके बाद निषाद पार्टी के कार्यकर्ता गेस्ट हाउस पहुंचकर वहां धरना देने लगे।
उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मेरठ में कश्यप समाज के बेटे की हत्या अत्यंत निंदनीय है। “हम लोग उनसे मिलने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने जबरन हमें बॉर्डर पर रोक लिया और कहा कि आप उन्हें गाजियाबाद बुला लीजिए। हमने साफ मना कर दिया कि हम खुद उनसे उनके घर जाकर मिलेंगे। इसके बाद से ही पुलिस ने हमें कई घंटे तक हाउस अरेस्ट में रखा।”
उन्होंने कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं से बात कर ली है और सभी मिलकर पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे, लेकिन पुलिस अनुमति नहीं दे रही।








