महराजगंज। मतांतरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ईसाई धर्म से जुड़ी धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की गई हैं।
क्रिसमस से पहले मतांतरण से जुड़े लोगों पर पुलिस की विशेष निगरानी चल रही है। इसी क्रम में संदिग्ध मतांतरण गतिविधियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां प्रारंभिक जांच में धार्मिक उन्माद फैलाने के संकेत मिले।
पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के महुअवा शुक्ल गांव का है।
महराजगंज में मतांतरण मामले में बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
Published On:
Date:









