कानपुर देहात के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए पहुंची आठ माह की गर्भवती महिला के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता रुकसार ने अकबरपुर कोतवाली में लिखित शिकायत देकर मेडिकल कॉलेज कर्मी रोहित यादव पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि 500 रुपये की मांग का विरोध करने पर रोहित यादव ने महिला और उसके पति से मारपीट की तथा गर्भवती महिला को लात मार दी, जिससे वह गिर पड़ी। घटना के बाद पीड़िता और उसके गर्भस्थ शिशु की जान को खतरा बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने पीड़िता से मुलाकात कर मेडिकल परीक्षण कराया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप, पीड़िता ने दी तहरीर
Published On:
Date:








