मऊ में बधाई लेने गई किन्नर पर चाकू से जानलेवा हमला, दो घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ। Liberal Media
मऊ जनपद से एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बधाई लेने गई किन्नर पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में जूली किन्नर और उसकी एक अन्य साथी किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पीड़ित किन्नरों का आरोप है कि सफीकुर रहमान और उसके बेटे ने पहले छेड़छाड़ की और विरोध करने पर चाकू से हमला कर जान से मारने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं पीड़ित किन्नरों ने गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा है।
पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights