मऊ | लिबरल मीडिया
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मतलूपुर मोड़ फ्लाईओवर के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 75 लाख रुपये मूल्य की चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई।
पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें सीट के नीचे बनाए गए गुप्त चैम्बर से लगभग पौन दो किलो के करीब चरस बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान बलिया निवासी राजेन्द्र कुमार के रूप में हुई है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बलिया से चरस की खेप हरियाणा ले जा रहा था। तस्करी को अंजाम देने के लिए कार की सीट में विशेष रूप से चैम्बर तैयार कराया गया था, ताकि पुलिस जांच से बचा जा सके।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।








