मऊ पुलिस का सराहनीय कार्य, 125 मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाए

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mau | Liberal Media

मऊ। जनपद पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए कुल 125 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की बाजार कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

पुलिस अधीक्षक इला मारन के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने विभिन्न थानों के सहयोग से यह कार्रवाई की। बरामद मोबाइल फोन जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से संबंधित थे।

पुलिस ने बताया कि भारत सरकार के CEIR (ceir.gov.in) पोर्टल की सहायता से गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया गया।

एडिशनल एसपी अनूप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए तो वह तत्काल ceir.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए, जिससे मोबाइल को ब्लॉक कर ट्रैक किया जा सके।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में देरी न करें और तत्काल ऑनलाइन सूचना दर्ज कराएं, ताकि शीघ्र कार्रवाई संभव हो सके।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights