मऊ पहुंचे बाबा रामदेव, भारतीय शिक्षा बोर्ड को बताया “शिक्षा की आज़ादी”

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ में बाबा रामदेव के आगमन पर लिटिल फ्लावर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां प्रबंधक मुरलीधर यादव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बाबा रामदेव ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड का उद्देश्य देश को मैकाले की शिक्षा प्रणाली से मुक्त कर “शिक्षा की आज़ादी” दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बोर्ड भारत सरकार द्वारा बनाया गया है और इसमें एआई, गणित, विज्ञान सहित सभी विषयों की पढ़ाई शामिल है, न कि केवल संस्कृत।
बाबा रामदेव ने कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में संस्कारों का समुचित समावेश नहीं है, जबकि भारतीय शिक्षा बोर्ड में नैतिक मूल्यों और संस्कारों को प्रमुखता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बोर्ड के माध्यम से समाज में नफरत की भावना को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत किसी भी देश के युद्ध का समर्थन नहीं करता और कई देश अपने कुकर्मों को छिपाने का प्रयास करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड से पढ़ने वाले विद्यार्थी अच्छे नागरिक बनेंगे। वहीं उन्होंने सिंगापुर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के लोग अपने देश के प्रति निष्ठावान हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights