मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के औरंगाबाद डिहवा खटीक टोला में एक शादी समारोह के दौरान जयमाल के समय बारातियों और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि जयमाल के दौरान किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
मारपीट में बारात पक्ष के करीब चार लोग और घरात पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के दौरान हुई मारपीट का वीडियो भी मोबाइल में कैद हो गया, जो अब सामने आया है।
घटना की सूचना मिलते ही दक्षिण टोला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस की मौजूदगी में ही बाद में शादी की रस्में पूरी कराई गईं और दुल्हन की विदाई कराई गई।
इस पूरे मामले को लेकर विकाश सोनकर ने बयान दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।








