मऊ में हिंदू जागरण समिति ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कापुतला फूंका, हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन

By Liberal Media

Published On:

मऊ। मोहम्मदाबाद तहसील के सुरहुरपुर बाजार में हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न, अत्याचार और हत्याओं के विरोध में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भारत सरकार से अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कार्रवाई करने की मांग की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि यूनुस सरकार हिंदुओं की सुरक्षा में विफल है और भारत को कूटनीतिक दबाव बनाना चाहिए। राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि पीड़ित हिंदुओं के साथ उनका संघर्ष जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष मनीष सिंह और प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को भी इस मुद्दे पर सार्थक पहल करनी चाहिए और यदि कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights